
मुंबई. इस हफ्ते बॉलीवुड ने अपने दो-दो नगीनों को खो दिया। इरफान खान और ऋषी कपूर के निधन से फिल्मी दुनिया को दोहरा झटका लगा है। पूरी सिनेमा इंडस्ट्री इस गम को अभी तक भुला नहीं पा रही है। ऐसे में स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए शोक जता रहे हैं। अब ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 'दामिनी' की एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी इन दोनों सेलेब्स को याद किया है और इमोशनल हो गई हैं।
मीनाक्षी ने दी स्टार्स को श्रद्धांजलि
मीनाक्षी शेषाद्रि ने इन दोनों महान हस्तियों को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने भावुक होकर लिखा है कि वो ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। इंडस्ट्री ने दो शानदार एक्टर्स को खो दिया। इनके निधन से सिर्फ दर्शकों का ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री का भी भारी नुकसान हुआ है।
ऋषि कपूर के बारे में बात करते हुए मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा कि ऋषि के साथ उन्होंने 5 फिल्मों में काम किया था। वो खुद को खुशनसीब मानती हैं कि उनके साथ ये उनके फिल्मी करियर की शानदार फिल्में थीं। उनके साथ काम करने का एक अलग अनुभव रहा। वो बेहद शानदार को-स्टार थे। उनके इस तरह जाने से वो बहुत दुखी हैं। एक्ट्रेस कहती हैं वो ऋषि कपूर को अपने जीवन में हमेशा याद करेंगी।
'दामिनी' में निभाया था ऋषि कपूर की पत्नी का रोल
मीनाक्षी शेषाद्रि और ऋषि कपूर की फिल्म ‘दामिनी’ उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। इस फिल्म में दोनों स्टार्स पति-पत्नी के रोल में दिखे थे। जबकि इससे पहले इन दोनों स्टार्स ने 'घराना' और 'बड़े घर की बेटी' जैसी फिल्में दी थी, लेकिन इसके बाद दोनों स्टार्स बीती दफा साल 2015 में मिले थे। इसके बारे में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से फैंस को बताया था और नाराजगी भी जाहिर की थी कि वो उनसे बात ही नहीं करेंगे।
मीनाक्षी शेषाद्रि और ऋषि कपूर की जोड़ी दर्शकों को भी खूब पसंद आती थी। इन दोनों की फिल्म 'दामिनी' तो हमेशा ही दर्शकों के दिलो-दिमाग में ताजा रहेगी। बहरहाल, रविवार को एक्टर की प्रार्थना सभा रखी गई। जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि देने करीबी लोग पहुंचे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।