राखी सावंत की शादी से तिलमिलाया ये शख्स, बोला- मेरे 4 करोड़ लौटा दे वरना...

राखी सांवत ने 28 जुलाई को मुंबई के JW Marriott होटल में सीक्रेट वेडिंग की थी। पहले उन्होंने इस शादी को ब्राइडल फोटोशूट बताया था। हालांकि बाद में उन्होंने कबूल किया था कि वो NRI बिजनेसमैन से शादी कर चुकी हैं और उसका नाम रितेश है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2019 2:44 PM IST / Updated: Aug 11 2019, 08:15 PM IST

मुंबई। राखी सावंत भले ही अपनी शादी के बाद खुश हों, लेकिन एक शख्स है जो उनकी शादी से बेहद नाराज है। यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि दीपक कलाल हैं। राखी के गुपचुप शादी करने के बाद दीपक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। वीडियो में दीपक राखी सावंत को चुपके से शादी करने के लिए जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। दीपक ने ये भी दावा किया कि मुझसे शादी के बदले मैंने राखी को 4 करोड़ रुपए दिए थे। 

क्या बोले दीपक कलाल...
वीडियो में दीपक गुस्से में कहते हैं- ''राखी सावंत, ये मंगलसूत्र देख रही है ना। ये वही मंगलसूत्र है, जो पूरे मीडिया के सामने तूने मेरे गले में फंसाया था। क्या बोली थी मीडिया को कि दीपक कलाल के साथ शादी करूंगी। इसके लिए पूरे 4 करोड़ रुपए दिए थे मैंने वो भी गिन-गिन के। क्या किया तूने, मेरे पैसे खा गई। दीपक ने आगे धमकी देते हुए कहा- कि अगर तूने 4 दिन के अंदर मेरे पैसे नहीं लौटाए तो फिर देखना...।'' हालांकि दीपक ने राखी को सही में इतनी बड़ी रकम दी है या फिर ये पब्लिसिटी स्टंट है, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। राखी ने खुद दीपक के इस वीडियो को शेयर किया है। 

राखी सावंत ने की बिजनेसमैन से शादी...
राखी सांवत ने 28 जुलाई को मुंबई के JW Marriott होटल में सीक्रेट वेडिंग की थी। पहले उन्होंने इस शादी को ब्राइडल फोटोशूट बताया था। हालांकि बाद में उन्होंने कबूल किया था कि वो NRI बिजनेसमैन से शादी कर चुकी हैं और उसका नाम रितेश है। राखी ने हनीमून और ब्राइडल फोटोशूट की फोटोज भी शेयर की हैं। 

कौन हैं दीपक कलाल
दीपक कलाल यू ट्यूबर, ब्लॉगर और कॉमेडियन हैं और अपने ऊटपटांग वीडियो के चलते हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनके वीडियो देखने के बाद तो आप भी एक बार को सोच में पड़ जाएंगे कि ये हो क्या रहा है। महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले दीपक के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। फेमस होने से पहले दीपक पुणे के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का जॉब करते थे। वे मिडिल क्लास फैमिली से हैं। घर की माली हालत ठीक न होने के चलते उन्होंने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने बांद्रा कॉलेज से एक शॉर्ट होटल मैनेजमेंट कोर्स किया, जिससे उन्हें मुंबई के थ्री स्टार होटल में जॉब मिल गई थी।  


 

Share this article
click me!

Latest Videos

Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
Supreme Court On Bulldozer Action: SC ने सरकारों को अब ढंग से समझा दिया
PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।