
मुंबई. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं। फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल पूरे करने वाली एक्ट्रेस का आज हर कोई दीवाना है। ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ पहली फिल्म की थी। 9 नवंबर को यह फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अपनी पहली ही फिल्म में दीपिका छा गई थीं।
दीपिका की पहली लाइन गाली वाली थी
दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म में पहला डायलॉग गाली से भरी थी। 'ओम शांति ओम में' में एक्ट्रेस की एंट्री इस लाइन के साथ होती है, 'कुत्ते-कमीने, भगवान के लिए मुझे छोड़ दे।' थी। एक शो 'कॉफी विद करण' शो में अभिनेत्री से जब पूछा गया था कि फिल्म की कोई खास बात आपके जहन में हो तो क्या होगा। तब दीपिका ने बताया था कि उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत गाली से की थी। जो मेरे लिए बहुत फनी है।
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की
अपनी पहली फिल्म को दीपिका ने भी याद किया है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की कुछ झलकियां डाली हुई हैं। यह फिल्म फराह खान के निर्देशन में बनी थी। जिसमें अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) और किरन खेर (Kirron Kher) भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दीपिका के लिए ये फिल्म खास है, इसलिए उनके फैंस फिल्म के साथ-साथ एक्ट्रेस के 14 साल पूरे होने का जश्न सोशल मीडिया पर मना रहे हैं।
फैन्स दीपिका को दे रहे बधाई
फिल्म की स्टोरी की बात करें तो यह पूर्वजन्म पर आधारित लव स्टोरी थी। मूवी उस वक्त सुपरडूपर हिट हुई थी। एक्ट्रेस के फैंस ट्विटर पर #14 Years Of Deepika Padukone से ट्वीट कर रहे हैं। सबने दीपिका को फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल पूरे होने पर बधाई दी है।
और पढ़ें:
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।