नये साल पर Ranveer Singh का मजाक उड़ाती दिखीं Deepika Padukon, फैंस बोले- संगति का असर है

Published : Jan 01, 2022, 04:25 PM ISTUpdated : Jan 03, 2022, 03:18 PM IST
नये साल पर Ranveer Singh का मजाक उड़ाती दिखीं Deepika Padukon, फैंस बोले- संगति का असर है

सार

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नए साल के मौके पर एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। एक्टर ने ने नए साल के मौके पर दीपिका के साथ का वीडियो शेयर किया है। जिसमें अदाकारा '83' मूवी के रणवीर के डायलॉग को कॉपी करती दिखाई दे रही हैं। यू कहें उनके मजे लेते दिख रही हैं। 

मुंबई. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती हैं। एक दूसरे से प्यार को जाहिर करने में कभी हिचकिचाते नहीं हैं। इतना ही वो कई मौकों पर एक दूसरे की टांग खींचने भी नजर आते हैं। मस्ती करते दिखाई देते हैं। नए साल के डिनर डेट पर दोनों एक दूसरे के साथ फन करते दिखाई दिए। इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के लिए यह वीडियो नए साल के तोहफे के रूप में हैं।

रणवीर सिंह ने नए साल के मौके पर दीपिका के साथ का वीडियो शेयर किया है। जिसमें दीपिका '83' मूवी के रणवीर के डायलॉग को कॉपी करती दिखाई दे रही हैं। यू कहें उनके मजे लेते दिख रही हैं। दरअसल, रणवीर ने '83' मूवी में कपिल देव का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनका एक डायलॉग है, 'We are here to win, what else we here for.' इस डायलॉग को रणवीर के एक सवाल पर दीपिका ने ट्विस्ट देते हुए बोला।

रणवीर ने फैंस को दी नए साल की बधाई

वीडियो में रणवीर सिंह दीपिका को पूछते हैं, 'मजा आ रहा है बेबी।' इसपर दीपिका, रणवीर के कपिल देव वाले स्टाइल में कहती हैं, 'We are here to enjoy, what else we here for.' यह सुनकर एक्टर हंसते हुए सुनाई देते हैं। इस वीडियो को रणवीर बना रहे होते हैं इसलिए उनकी सिर्फ आवाज सुनाई देती हैं चेहरा दिखाई नहीं देता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस को हैप्पी न्यू इयर कहा।

सेलेब्स समेत फैंस दे रहे हैं रिएक्शन 

इस वीडियो को देखकर सेलेब्स समेत फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्टर साकिब सलीम ने लिखा, 'उन्होंने तुमसे बेहतर किया लाला।' वहीं निशांत दहिया ने लिखा, 'हाहाहा, ये सही कास्टिंग है।  एक फैंस ने कहा, 'संगत से गुण आत है। अब दोनों एक जैसे लगते हैं। मुझे दोनों बेहद पसंद हैं।'

और पढ़ें:

Kajol ने रेड ड्रेस में नए साल का किया स्वागत, तस्वीरें देख घायल फैंस ने कहा- अब कोई भी कभी लाल नहीं पहन सकता

Bigg Boss 15 Updates : शो के फिनाले के लिए ये होंगे TOP 3 कंटेस्टेंट, किसी एक को मिलेगी ट्रॉफी

क्या Akshay Kumar की Prithviraj का बदला जाएगा टाइटल, इस वजह से रिलीज से पहले ही फंसी विवादों में

PREV

Recommended Stories

Year Ender: कौन हैं साल 2025 के 8 रूमर्ड कपल, जो चोरी-छुपे लड़ा रहे इश्क
सनी देओल की Border 2 का गाना संदेशे आते हैं.. इस दिन होगा रिलीज, टीजर डेट भी आउट