Sharad Kapoor latest Video: न काम... न खाना, बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शरद कपूर, हुए शॉकिंग खुलासे!

'जोश' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता शरद कपूर की हालत को लेकर चिंता बढ़ गई है। दोस्त हेमा चौधरी ने बताया कि वे डिप्रेशन, बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

Share this Video

शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' और सलमान खान की 'जय हो' में नजर आ चुके अभिनेता शरद कपूर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में अपने पालतू कुत्तों को एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट को सौंपते हुए उनके भावुक वीडियो सामने आए थे। अब उनकी दोस्त और एनजीओ से जुड़ी हेमा चौधरी ने कुछ और वीडियो शेयर कर अभिनेता की मौजूदा हालत बताई है। हेमा के मुताबिक, शरद पिछले दो-तीन साल से बिस्तर पर हैं और डिप्रेशन के साथ आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अभिनेता को काम और मदद देने की अपील की है।

Related Video