Threads ने क्यों बढ़ाई है Twitter और दूसरे Apps की मुश्किलें, देखें वीडियो

Threads ने लॉन्च के बाद से ही दूसरे ऐप्स की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। पॉपुलैरिटी के मामले में जिस तरह से यह ऐप आगे बढ़ रहा है उसके बाद अन्य ऐप्स से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

Share this Video

Threads App लॉन्च के बाद से ट्विटर की मुश्किलें लगातार बढ़ी हुई है। यह ऐप तेजी से ग्रोथ करने वाला ऐप बन गया है। काफी संख्या में लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि लॉन्च के बाद ही अन्य ऐप की टेंशन बढ़ने का जो सबसे बड़ा कारण है उसे हम आपको बताने जा रहे हैं। थ्रेड्स ऐप के लॉन्च के महज चंद घंटों बाद ही इसे 1 करोड़ से अधिक यूजर्स के द्वारा डाउनलोड कर लिया गया। जबकि अन्य ऐप को यहां तक पहुंचने में काफी समय लगा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगर बात ट्विटर की हो तो उसे यह आंकड़ा छूने में तकरीबन 2 साल का समय लगा था। जबकि फेसबुक को 1 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा छूने में 10 माह का समय लगा था। इंस्टाग्राम को इसमें 2.5 माह का समय लगा था और व्हाट्सऐप को 1 साल का समय लग गया था। वहीं नेटफ्लिक्स को इस आंकड़े तक पहुंचने में 3.5 साल का समय लगा था। थेड्स ऐप की पॉपुलैरिटी ने ही अन्य लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। 

Related Video