France Protest: फ्रांस की सड़कों पर फिर संग्राम, आगजनी-आंसू गैस से मचा हड़कंप! Macron Under Pressure

Share this Video

फ्रांस में एक बार फिर सड़कों पर विरोध की आग भड़क उठी है। गुरुवार, 5 नवंबर को Lyon में प्रदर्शनकारियों और दंगारोधी पुलिस के बीच जोरदार झड़प देखने को मिली। पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और चार्ज किया। प्रदर्शन के दौरान आगजनी, धुआं और पुलिस की कार्रवाई के दृश्य भी सामने आए। दरअसल, फ्रांस में ट्रेड यूनियनों ने महंगाई, वेतन, शिक्षा और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी हड़ताल और प्रदर्शन का आह्वान किया है। CGT यूनियन की प्रतिनिधि मौद मिलियर के मुताबिक, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में कर्मचारियों ने हड़ताल के नोटिस दिए हैं। वहीं, एक रेस्टोरेंट कर्मचारी ने कहा कि एक दिन की सैलरी गंवाना मुश्किल है, लेकिन आंदोलन अभी कमजोर नहीं पड़ा है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सामने यह विरोध नई राजनीतिक चुनौती बनता दिख रहा है।

Related Video