Owaisi-Azad News: '2027 में आएगा सियासी इंकलाब, यूपी में बनेगी मुस्लिम-दलित सरकार', क्या बोले मौलाना

Share this Video

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने इस गठबंधन का स्वागत करते हुए इसे समाजवादी पार्टी के विकल्प के तौर पर उभरता तीसरा मोर्चा बताया है। बरेली में बातचीत के दौरान उन्होंने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद को सलाह दी कि वे उत्तर प्रदेश में सक्रिय छोटे दलों को भी अपने साथ जोड़ें, ताकि मोर्चे का दायरा बढ़ सके। मौलाना ने दावा किया कि मुस्लिम और दलित मिलकर प्रदेश में सरकार बना सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि ढाई साल मुस्लिम मुख्यमंत्री और ढाई साल दलित मुख्यमंत्री होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर मुसलमानों को आबादी के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं देने का आरोप लगाया। बीजेपी को फायदा होने के सवाल पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी।

Related Video