
Pathaan के बाद फिर भगवा विवाद! Shah Rukh-Deepika की 'King' पर जमकर भड़के संत- WATCH
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'King' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के नए गाने 'तू मिल जाए' (Tu Mil Jaye) में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की भगवा ड्रेस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस सीन को लेकर संतों ने नाराजगी जताई है और शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण पर सवाल उठाए हैं। इस विवाद की तुलना अब शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Pathaan) के गाने 'बेशरम रंग' से भी की जा रही है। उस समय दीपिका पादुकोण की भगवा बिकनी को लेकर देशभर में भारी विरोध और विवाद देखने को मिला था। क्या 'King' में भगवा ड्रेस को लेकर एक बार फिर पठान जैसा विवाद खड़ा हो गया है? संतों की नाराजगी के पीछे क्या वजह है? जानिए इस पूरे विवाद की कहानी और बॉलीवुड में मचे नए घमासान की पूरी जानकारी।