'नमस्ते' इंसानों की तरह योग करता है ये ह्यूमनॉइड रोबोट, टेस्ला ने शेयर किया वीडियो
टेस्ला ने अपने ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस का वीडियो एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया। इस वीडियो में रोबोट को अलग-अलग अंदाज में योग करते देखा जा सकता है। रोबोट अपना लचीलापन प्रदर्शित करता है।
एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने रविवार को अपने ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस का वीडियो शेयर किया। इस ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस को अलग-अलग अंदाज में योग करते देखा जा सकता है। रोबोट एक पैर पर खड़ा होता है तो कभी अपने अंगों को फैलाते हुए संतुलन और लचीलापन प्रदर्शित करता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
