T20 वर्ल्ड कप से पहले जानें दुनिया के 5 सबसे खतरनाक ओपनर

Best T20 Openers In The World: T20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट फैंस के लिए ये जानना दिलचस्प है कि मौजूदा समय में कौन-कौन से ओपनर सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, फिल साल्ट और जोस बटलर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 

Share this Video

T20 World Cup Top Openers: T20 क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट है, जिसमें केवल 20 ओवर का मैच होता है। ऐसे में 20 ओवर के मैच की शुरुआत ही तेज होना बहुत जरूरी है। यही कारण है की सलामी बल्लेबाज की भूमिका बहुत जरूरी हो जाती है, क्योंकि पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवरों में रन रेट तय हो जाता है और यहीं से मैच की दिशा भी बदलने लगती है। अब जब कुछ ही दिनों में T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है, तो आइए नजर डालते हैं T20 क्रिकेट के उन पांच बेहतरीन ओपनर पर, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से किसी भी मैच में टीम को तूफानी शुरुआत दिलाने का दम रखते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अभिषेक शर्मा 
T20 के बेस्ट ओपनर में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने बहुत कम समय में ही T20 क्रिकेट में खुद को साबित करके दिखाया। वो अब तक 36 मैच खेल चुके हैं और 35 पारियों में उन्होंने 1267 रन अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 135 रन रहा। T20 इंटरनेशनल में उनके नाम 8 अर्धशतक और 2 शतक भी दर्ज हैं। वो अपनी तेज शुरुआत से बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं। 

Related Video