
KARWA CHAUTH CELEBRATION: कपूर हाउस में करवा चौथ की रौनक, देखिए कौन-कौन पहुंचा!
मुंबई में करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड सितारों ने भी धूमधाम से मनाया। अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर खास सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ, जिसमें फिल्मी दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। आमिर खान अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ पहुंचे। वहीं शिल्पा शेट्टी, चंकी पांडे, डेविड धवन, संजय कपूर, महीप कपूर, भावना पांडे, राज कुंद्रा और अंशुला कपूर समेत कई सितारे भी इस जश्न का हिस्सा बने। देखिए अनिल कपूर के घर करवा चौथ सेलिब्रेशन की खास झलकियां और जानिए इस मौके पर कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे नजर आए।