Azam Khan VIDEO: कम दहाड़िए, तहजीब से बात कीजिए! गठबंधन और सीट बंटवारे पर आजम का बड़ा बयान
Azam Khan Statement: आजम खान ने सपा-कांग्रेस गठबंधन टूटने की अटकलों को खारिज किया। यूपी में सीट बंटवारे, जातीय-धार्मिक समीकरण, साझा घोषणापत्र और अखिलेश यादव-प्रियंका गांधी की भूमिका पर उन्होंने क्या कहा? देखें वीडियो।
Azam Khan on Alliance: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित ‘एक शाम संविधान के नाम’ मुशायरे और कवि सम्मेलन में सपा नेता आजम खान और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कैमरे के एंगल और पर्सनल स्पेस को लेकर कुछ लोगों के बीच बहस भी देखने को मिली। इसी बीच यूपी में गठबंधन, साझा घोषणापत्र और सीटों के बंटवारे को लेकर आजम खान से सवाल पूछे गए। उन्होंने गठबंधन टूटने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि अभी सीटों को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।
Azam Khan Congress-SP Alliance: गठबंधन टूटने की अटकलों पर क्या बोले?
आजम खान ने कहा कि गठबंधन में शामिल हर पार्टी को अपनी बात रखने और घोषणापत्र जारी करने का अधिकार है। हालांकि, आखिर में सभी दलों का साझा घोषणापत्र भी सामने आएगा।
उन्होंने साफ कहा कि गठबंधन टूटने या किसी तरह के मतभेद की बात कहां से आ रही है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं है।

UP Seat Sharing: जाति-धर्म के समीकरण से तय होगा सीटों का बंटवारा
आजम खान के मुताबिक, सीटों के बंटवारे की नीति शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर तय होगी। इसमें अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी जैसे नेताओं की भूमिका अहम हो सकती है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की हर सीट का जातीय और धार्मिक समीकरण, स्थानीय समस्याएं और पिछले चुनावों के नतीजे देखे जाएंगे। इन आंकड़ों पर चर्चा के बाद ही सभी दल संतुष्ट हो सकेंगे।
Azam Khan Statement: नेताओं को दी तहजीब से बात करने की सलाह
आजम खान ने कहा कि गठबंधन में सीटें मांगते समय नेताओं को अपनी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कम दहाड़कर और मुस्कुराकर तहजीब से बात की जाए तो मांगी गई सीटों से दो-चार सीटें ज्यादा भी मिल सकती हैं।
चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी दो घोषणापत्र और आने बाकी हैं।