Modi Leadership: एशिया में शी जिनपिंग के बाद PM मोदी, राहुल गांधी को BJP ने दिखाईं 4 बड़ी रिपोर्ट्स!

Share this Video

एशिया में भारत की ताकत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट की Asia Power Index 2026 रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरा है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता हैं। प्रदीप भंडारी ने भारत की आर्थिक क्षमता, कूटनीतिक प्रभाव और भविष्य के संसाधनों से जुड़े आंकड़े भी पेश किए। उन्होंने गोल्डमैन सैक्स, IMF और वर्ल्ड बैंक की रिपोर्टों का हवाला देते हुए राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों पर सवाल उठाए। भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं। देखिए बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रमुख बयान।

Related Video