
Dhirendra Shastri: बांके बिहारी के दर्शन कर किसे ललकार गए बाबा बागेश्वर? मथुरा को लेकर किया बड़ा ऐलान!
बांके बिहारी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने बयानों से नई चर्चा छेड़ दी। मथुरा को लेकर बड़ा संकल्प, विरोधियों को चुनौती और जल्द ब्रजवासी बनने के ऐलान पर देखिए बाबा बागेश्वर का पूरा बयान।
मथुरा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को वृंदावन पहुंचे और ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किए। लेकिन इस दौरे की चर्चा सिर्फ उनके दर्शन तक सीमित नहीं रही। मंदिर में मत्था टेकने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मथुरा, सनातन धर्म और अपने विरोधियों को लेकर ऐसे बयान दिए, जिनसे राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बाबा ने कहा, अगर तुम बांके बिहारी का दर्शन करने नहीं आ सकते तो तुम सनातनी नहीं तनातनी हो।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब सनातन का रथ मथुरा की ओर मोड़ने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया और मथुरा आकर औरंगजेब से जुड़े ऐतिहासिक विवाद पर आवाज उठाने की चुनौती दी।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका विरोध हिंदू एकता की बात करने की वजह से हो रहा है। शास्त्री ने जात-पात का भेद मिटाकर एकजुट होने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ब्रजवासी बनने की बात कहकर भी सबका ध्यान खींचा।
बांके बिहारी के दर्शन के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने आखिर क्या कहा? मथुरा को लेकर उनका संकल्प क्या है? विरोधियों को उन्होंने किस अंदाज में जवाब दिया? देखिए उनका पूरा बयान और इस दौरे की बड़ी बातें।