
MODI AT IIT KHARAGPUR: 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए युवाओं से क्या बोले मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में IIT के प्लेटिनम जुबिली समारोह में शामिल हुए। देश के पहले IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने छात्रों, शिक्षकों और संस्थान के पूर्व छात्रों को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने भारत के विकास, युवाओं की भूमिका और 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सोच की सीमाएं तोड़नी होंगी। उन्होंने सेमीकंडक्टर मिशन, स्पेस सेक्टर में निजी कंपनियों की भागीदारी और गरीबी कम करने के प्रयासों का जिक्र करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने IIT के छात्रों से कहा कि आने वाले दो दशक उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण साल होंगे। पीएम ने युवाओं को 'Nation First' का मंत्र देते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।