APEC Summit 2026: तीन महाशक्तियों की बैठक पर पुतिन का बड़ा बयान! Trump-Xi-Putin में क्या हुई बात?

Share this Video

दुनिया की राजनीति में एक नई कूटनीतिक पहल की चर्चा तेज हो गई है। चीन के शेनझेन में अमेरिका, रूस और चीन के राष्ट्रपतियों की ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बातचीत को बेहद खुला, स्पष्ट और उपयोगी बताया है। पुतिन के मुताबिक, बैठक में तीनों देशों के बीच कई अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का खुलकर आदान-प्रदान हुआ। इसमें संयुक्त राष्ट्र में सुधार, वैश्विक सुरक्षा, परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने और समुद्री कानूनों के पालन जैसे विषय शामिल रहे। पुतिन ने कहा कि तीनों देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के हिसाब से इस संस्था की भूमिका को मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने इस बैठक को कूटनीति के इतिहास में नया अध्याय बताया और भविष्य में ऐसी बैठकों को जारी रखने की इच्छा जताई। हालांकि, अभी किसी औपचारिक समझौते की घोषणा नहीं हुई है।

Related Video