
PM Modi ने जॉर्जिया मेलोनी को क्या दिया स्पेशल गिफ्ट? इटली पीएम ने खुद शेयर किया वीडियो
इटली दौरे पर पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को खास मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया। इस मुलाकात से भारत-इटली रिश्तों और दोनों नेताओं की दोस्ती की चर्चा तेज हो गई।
इटली दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी को खास मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने इस गिफ्ट के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा कि 'Thank You For The Gift' आपको बता दें कि इस खास गिफ्ट के बाद दोनों नेताओं की दोस्ती और भारत-इटली रिश्तों की गर्मजोशी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ज्ञात हो कि पीएम मोदी अपने 5 देशों की यात्रा के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हुए हैं और यहां दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत होनी है।