प्रियंका गांधी सड़क पर लेटीं! INDIA ब्लॉक के March में हाई-वोल्टेज ड्रामा

Share this Video

INDIA ब्लॉक के सांसदों का जंतर-मंतर March उस वक्त बड़ा राजनीतिक टकराव बन गया, जब पुलिस ने सांसदों को रास्ते में ही रोक दिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे सांसदों को पुलिस ने कथित तौर पर बस से आगे जाने नहीं दिया। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि सांसद सिर्फ चुनाव आयुक्त से मिलने जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें खरोंच दिया और सांसदों को जमीन पर पटक दिया। प्रियंका गांधी ने पुलिस से फोर्स वापस बुलाने की मांग करते हुए कहा कि वह वहां से नहीं हटेंगी। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर वह सड़क पर लेट गईं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद INDIA ब्लॉक और सरकार के बीच सियासी टकराव और तेज होने के आसार हैं। देखिए इस पूरे घटनाक्रम की पूरी तस्वीर।

Related Video