'Daler Mehndi का वीडियो देख मैं चौंक गया था', Mika Singh ने दिलेर मेहंदी विवाद पर बहुत कुछ कहा

Share this Video

पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद पर अब मीका सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी है। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीका ने आरोप लगाया कि दिलेर मेहंदी को शराब पीकर आने की बात कहकर उनकी छवि खराब की गई। उन्होंने कहा कि कलाकारों के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए। मीका ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी तारीफ की और बताया कि उन्होंने फोन कर मामले को खत्म करने का भरोसा दिया। देखिए मीका सिंह ने इस पूरे विवाद पर और क्या-क्या कहा।

Related Video