IIFA में सलमान खान ने क्यों सबकी लगाई क्लास?

Share this Video

मुंबई में 22 अक्टूबर को IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा दिखा। इस दौरान सलमान खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, रश्मिका मंदाना, पंकज त्रिपाठी, अली फजल समेत कई स्टार्स दिखे। इस दौरान रश्मिका-शाहिद जब स्टेज पर चढ़े तो पहले मंच को प्रणाम किया। इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, इन्होंने मेरे पैर नहीं छुए हैं। होस्ट ने पूछा अगर IIFA पर कोई फिल्म बनती तो उसका क्या नाम होता। इस पर सलमान ने पहले तो जवाब नहीं दिया, लेकिन बाद में बोले वो फिल्म डिजास्टर होगी। हम सभी उसमें शामिल होंगे। हमसे जबर्दस्ती गन पाइंट पर शूट करवाया कि अगला आइफा नहीं देंगे तुमको। सलमान ने वरुण धवन और करण जौहर को भी लपेट लिया। सलमान बोले-करण तो उस फिल्म के हीरो होंगे। होस्ट ने सलमान से वरुण के लिए कोई टिप्स पूछी। इस पर सलमान ने दोटूक कहा, होस्ट मत कर।

Related Video