
Gajab Raat: मनोज बाजपेयी असल जिंदगी में कैसे हैं? श्रद्धा दास ने खोले राज
मनोज बाजपेयी को आपने पर्दे पर कई गंभीर और दमदार किरदार निभाते देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में उनका अंदाज कैसा है? फिल्म ‘गजब रात’ में उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा दास ने इस बारे में दिलचस्प बातें बताई हैं। श्रद्धा ने खुलासा किया कि शुरुआत में मनोज बाजपेयी के साथ काम करने को लेकर उन्हें डर लगता था, लेकिन सेट पर उनका व्यवहार देखकर वह काफी सहज हो गईं। उन्होंने मनोज बाजपेयी को ‘पूकी और क्यूट’ तक कहा। आखिर क्या है वह मजेदार किस्सा और ‘गजब रात’ में श्रद्धा का किरदार कितना खास है? देखिए यह खास बातचीत।