
Himanta Biswa: 'खड़गे के घर में Rahul PM होंगे लेकिन देश में तो Modi ही PM होंगे'
बिहार के पूर्णिया में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में शामिल हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी की उम्र और उनके पहनावे को लेकर तंज कसते हुए हिमंता ने कहा कि अब उन्हें खुद को युवा कहना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 57 साल के हो चुके हैं और तीन साल बाद सीनियर सिटिजन बन जाएंगे। हिमंता ने राहुल के जींस-टीशर्ट पहनने और उनके अंदाज पर भी टिप्पणी की। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पद को लेकर तंज कसते हुए कहा कि खड़गे के घर में राहुल गांधी प्रधानमंत्री हो सकते हैं, लेकिन देश की संसद में नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री रहेंगे। हिमंता के इन बयानों ने बिहार की राजनीतिक सभा में राहुल गांधी और कांग्रेस पर सियासी हमले को और तेज कर दिया।