RUSSIA-UKRAINE WAR: लुहांस्क में यूक्रेन का भीषण हमला! 13 साल के बच्चे समेत 6 की मौत

Share this Video

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक बार फिर आम नागरिकों की जान जाने की खबर सामने आई है। रूसी नियंत्रण वाले यूक्रेनी शहर लुहांस्क में हुए हमले के बाद भारी तबाही का मंजर देखने को मिला है। रूसी प्रशासन की ओर से दावा किया गया है कि शुक्रवार, 20 नवंबर को हुए यूक्रेनी हमले में एक रिहायशी इमारत तबाह हो गई। इस घटना में 13 साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आए वीडियो में इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी और भारी मशीनें इमारत के मलबे में लोगों की तलाश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, हमले को लेकर यह जानकारी रूसी नियंत्रण वाले क्षेत्र के अधिकारियों की ओर से दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर युद्ध के बीच आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Video