
'विराट को चुनौती पसंद है', बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बताई किंग कोहली की खासियत
विराट कोहली और रोहित शर्मा की वनडे क्रिकेट में वापसी से भारतीय फैंस बेहद उत्साहित हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से टीम इंडिया 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों को भी आगे बढ़ाएगी।
विराट कोहली और रोहित शर्मा की वनडे क्रिकेट में वापसी से भारतीय फैंस बेहद उत्साहित हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से टीम इंडिया 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों को भी आगे बढ़ाएगी। इस बीच विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने ANI से खास बातचीत में सीरीज को बेहद प्रतिस्पर्धी बताया है। उनका मानना है कि न्यूजीलैंड को उसकी घरेलू परिस्थितियों में हराना आसान नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि विराट कोहली को चुनौतीपूर्ण विरोधियों के खिलाफ खेलना पसंद है और वह न्यूजीलैंड की अनुशासित क्रिकेट का सम्मान करते हैं।