
IND vs NZ: न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत, देखें खूबसूरत नजारा
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित हेगली ओवल स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का खास अंदाज में स्वागत किया गया। पारंपरिक माओरी समारोह के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों को स्थानीय संस्कृति और मेहमाननवाजी से रूबरू होने का मौका मिला। समारोह के दौरान दोनों टीमों के बीच खेल भावना, सम्मान और आपसी रिश्तों का संदेश दिया गया। भारतीय टीम की ओर से न्यूजीलैंड क्रिकेट और माओरी समुदाय का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार जताया गया। कार्यक्रम का खास आकर्षण दोनों टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में ट्रॉफी का अनावरण रहा। देखिए समारोह के खास पल।