Brahmin Controversy: नेहा बोहरा के बयान पर महाकाल के पुजारी का पलटवार! देखिए पूरा बयान

Share this Video

Brahmin Remark Controversy: AISA अध्यक्ष नेहा बोहरा की ‘ब्राह्मणवादी व्यवस्था’ पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी और अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। महेश शर्मा ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ब्राह्मणों और देवी-देवताओं के अपमान के खिलाफ कानून बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से भी इस मुद्दे पर माफी मांगने की अपील की। आखिर नेहा बोहरा की टिप्पणी पर महेश शर्मा ने क्या कहा? सनातन धर्म और पुजारियों को लेकर उन्होंने कौन-से सवाल उठाए? देखिए उनका पूरा बयान। महेश शर्मा का कहना है कि देश ने आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में प्रगति की है, लेकिन आध्यात्मिक स्तर पर स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन धर्म को लेकर लगातार ऐसी टिप्पणियां की जाती हैं, जिन पर सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने नेहा बोहरा की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की। उनका आरोप है कि सनातन धर्म और पुजारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे समुदायों के धार्मिक मामलों पर ऐसी टिप्पणियां नहीं की जातीं, लेकिन सनातन धर्म को लेकर बयान दिए जाते हैं।

Related Video