
Texas Senate Election: TRUMP के गढ़ में बड़ा उलटफेर! TEXAS में 32 साल बाद बदल गया इतिहास
अमेरिका के Texas में Senate चुनाव के नतीजे ने राजनीतिक तस्वीर बदल दी है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार James Talarico ने रिपब्लिकन उम्मीदवार Ken Paxton को हराकर अमेरिकी सीनेट की सीट जीत ली है। मीडिया प्रोजेक्शन के मुताबिक, इस जीत के साथ Democrats ने Texas में 32 साल से चले आ रहे राज्यव्यापी चुनावी हार के सिलसिले को खत्म कर दिया है। Austin में आयोजित Watch Party में Talarico के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। जीत से उत्साहित समर्थक Rob Trevino ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसा होते नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके लिए सब कुछ मायने रखती है और इससे बेहतर भविष्य की उम्मीद जगी है। खास बात यह है कि Ken Paxton को राष्ट्रपति Donald Trump का समर्थन हासिल था। ऐसे में Texas जैसे रिपब्लिकन दबदबे वाले राज्य में Talarico की जीत अमेरिकी राजनीति में एक अहम घटनाक्रम बन गई है।