US Election Shock: Vivek Ramaswamy की करारी हार, OHIO को मिली पहली महिला CM!

Share this Video

अमेरिका के Ohio गवर्नर चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार Vivek Ramaswamy को हार का सामना करना पड़ा है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार Dr. Amy Acton ने इस चुनाव में जीत दर्ज की है। नतीजों के बाद Ramaswamy ने अपनी हार स्वीकार करते हुए प्रतिद्वंद्वी Amy Acton को फोन कर जीत की बधाई दी और Ohio का नेतृत्व करने के लिए शुभकामनाएं दीं। समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव दोनों तरफ से कई बार कड़वा रहा, लेकिन अब समय राज्य को एकजुट करने का है। उन्होंने अमेरिका के भविष्य को लेकर अपनी चिंताएं भी जाहिर कीं। साथ ही कहा कि देश के इतिहास में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि आने वाले समय में राज्य और देश के बेहतर दिन जरूर आएंगे। इस जीत के साथ Amy Acton Ohio की पहली निर्वाचित महिला गवर्नर बनेंगी। देखिए हार के बाद Vivek Ramaswamy का पूरा बयान।

Related Video