US Election 2026: अमेरिका में बदलाव की आहट! झूम उठा NEW HAMPSHIRE, CHRIS PAPPAS की बड़ी जीत

Share this Video

अमेरिका के New Hampshire में Senate चुनाव के नतीजे ने डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों में जश्न का माहौल बना दिया है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार Chris Pappas ने रिपब्लिकन उम्मीदवार John Sununu को हराकर अमेरिकी सीनेट की सीट अपने नाम कर ली है। Sununu के हार स्वीकार करने की खबर मिलते ही Manchester में आयोजित Watch Party में समर्थक खुशी से झूम उठे। किसी ने एक-दूसरे को गले लगाया तो किसी ने नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया। समर्थकों का कहना है कि यह जीत उनकी उम्मीदों से भी कहीं बड़ी है। एक समर्थक ने इसे अपने सपनों से बढ़कर बताया, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि इस जीत से उनके बच्चों का भविष्य बेहतर होने की उम्मीद जगी है। Pappas की यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे Jeanne Shaheen की खाली हो रही Senate सीट Democrats के पास बनी रहेगी। देखिए जीत के बाद समर्थकों की खास प्रतिक्रियाएं।

Related Video