
'बिहार में अपराध हो सकता है क्राइम नहीं'! ये क्या फर्क बता गए CM सम्राट चौधरी?
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद में घिर गए हैं। दिल्ली दौरे के तीसरे दिन उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो चुका है और यहां ‘क्राइम’ हो सकता है, लेकिन ‘अपराध’ नहीं। उनके इस बयान पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर कर तंज कसा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।