US Election 2026: Donald Trump के कमजोर राज्य में Susan Collins की अग्निपरीक्षा! World News

Share this Video

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बीच Maine Senate सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। मौजूदा रिपब्लिकन सीनेटर Susan Collins एक बार फिर अपनी सीट बचाने की कोशिश में हैं। मंगलवार, 3 नवंबर को मतदान खत्म होने के बाद Bangor में आयोजित अपने Campaign Watch Party में Collins ने समर्थकों और चुनाव प्रचार में जुटे कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने घर-घर जाकर प्रचार किया, फोन किए, पोस्टर लगाए और मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। अपने पति Tom Daffron का जिक्र करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब चुनाव प्रचार खत्म हो गया है, तो वे बिना रिमोट फेंके टीवी देख सकेंगे। Collins ने Maine में मिले समर्थन और चुनावी प्रचार के अनुभव भी साझा किए। लेकिन नतीजों में अभी वक्त लगने की बात कहते हुए उन्होंने साफ किया कि वह पूरी शाम अपडेट देती रहेंगी। देखिए उनका पूरा भाषण।

Related Video