PAKISTAN CRISIS: दो वक्त के खाने पर संकट, LPG की महंगाई से पाकिस्तान में गरीब परिवारों का बुरा हाल!

Share this Video

पाकिस्तान में महंगाई ने गरीबों की जिंदगी और मुश्किल कर दी है। यहां LPG की कीमतों में भारी उछाल ने रिक्शा चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। लाहौर के 33 वर्षीय रिक्शा चालक राशिद अली की कहानी इस मुश्किल को बयां करती है। वह सुबह 6 बजे काम पर निकलते हैं और रात 11 बजे के आसपास घर लौटते हैं। पहले दिनभर में करीब 1600 से 1800 पाकिस्तानी रुपये कमा लेते थे, लेकिन अब उनकी कमाई घटकर 700 से 800 रुपये रह गई है। हालात ऐसे हैं कि परिवार ने तीन वक्त के बजाय दो वक्त खाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के साथ सीमा पर दो क्रॉसिंग बंद होने के बाद LPG की कीमतों में कुछ ही दिनों में 56 फीसदी तक उछाल आया। आखिर गैस की महंगाई ने पाकिस्तान के गरीब परिवारों को किस संकट में डाल दिया है? देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट।

Related Video