IRAN-US UPDATE: 'उंगली ट्रिगर पर है', अमेरिका ने फिर गलती की तो खुलेगा नया युद्धक्षेत्र!

Share this Video

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान के Qeshm Island पर अमेरिकी 'डिफेंसिव' स्ट्राइक के बाद धमाकों की खबर सामने आई है। इसी बीच ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़र क़ालिबाफ ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ईरान युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है और उसकी उंगली ट्रिगर पर है। क़ालिबाफ ने कहा कि युद्ध रोकने के लिए अब गेंद अमेरिका के पाले में है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर वॉशिंगटन ने कोई और रणनीतिक गलती की, तो उसे एक नए युद्धक्षेत्र का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी तरफ, अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक Qeshm Island पर की गई कार्रवाई का निशाना अमेरिकी संपत्तियों के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें थीं। हालांकि, अधिकारियों ने इसे सीमित कार्रवाई बताया है। ऐसे में सवाल है-क्या दोनों देश फिर बड़े सैन्य टकराव की ओर बढ़ रहे हैं?

Related Video