Russia-Ukraine News: यूक्रेन के शहर में खंडहर बनी इमारतें-सड़कें, वीरान-तबाही का Drone Video

Share this Video

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग ने एक और शहर को तबाही के निशान दे दिए हैं। यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में स्थित खेरसॉन शहर का नया ड्रोन फुटेज सामने आया है। आसमान से रिकॉर्ड की गई इन तस्वीरों में शहर की कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही हैं। कभी लोगों की आवाजाही से गुलजार रहने वाली सड़कें अब वीरान नजर आती हैं। खेरसॉन का रीजनल मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन भवन, थिएटर, पार्क, सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल तक युद्ध की मार झेल चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नीपर नदी के पार रूसी कब्जे वाले इलाके से शहर पर हमलों की खबरें भी सामने आई हैं। हाल ही में छह दिन के स्थानीय युद्धविराम से कुछ समय के लिए लोगों को राहत मिली थी, लेकिन 1 नवंबर को यह खत्म हो गया। देखिए ड्रोन कैमरे से कैद खेरसॉन की तबाही की पूरी तस्वीर।

Related Video