
Himanta Biswa News: 'दिवाली पर रोज मत लाओ' Rahul Gandhi का Assam CM ने जमकर मजा ले लिया
राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है। बिहार के पूर्णिया में मीडिया से बातचीत के दौरान हिमंता ने राहुल गांधी को सलाह दी कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री से बहस करनी है तो सड़क पर नहीं, संसद में करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद में स्पीकर, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी में कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा हो सकती है। हिमंता ने राहुल गांधी के दीपावली वाले वीडियो में हाथ में गुलाब दिखाने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि गुलाब वैलेंटाइन डे पर दिया जाता है, दीपावली पर नहीं। इसके अलावा उन्होंने विदेश नीति, अमेरिका के साथ कथित डील, SIR और EVM के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। हिमंता ने राहुल गांधी को Angry Young Man की छवि से बाहर निकलकर शांतिपूर्वक संसदीय बहस करने की सलाह दी।