Delhi Fire Alert: आग का गोला बनी दिल्ली के मायापुरी की प्लास्टिक फैक्टरी, देखें भीषण आग का मंजर

दिल्ली के मायापुरी इलाके में एक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

Share this Video

दिल्ली के मायापुरी इलाके में एक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक कई घंटे बीतने के बाद भी आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी थीं। डिविजनल फायर ऑफिसर ए.के. जायसवाल के मुताबिक, फैक्टरी में आउटडोर विज्ञापनों के लिए प्लास्टिक के बिलबोर्ड और साइनबोर्ड बनाए जाते हैं। फिलहाल दमकल विभाग का पूरा ध्यान आग बुझाने पर है। आग लगने के कारणों की जांच बाद में की जाएगी।

Related Video