
IND vs NZ 2nd T20: Christchurch में भारतीय फैंस का जोश, वैभव से बड़े शॉट्स की उम्मीद
Christchurch के Hagley Oval में भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 से पहले भारतीय फैंस में जबरदस्त उत्साह दिखा। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन से बड़ी पारी की उम्मीद।
न्यूजीलैंड के Christchurch में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। Hagley Oval में मैच देखने पहुंचे भारतीय मूल के फैंस कोई गुजरात से हैं, तो कोई केरल और बिहार से। कई फैंस पहली बार न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को खेलते देखने पहुंचे। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर देखने और उनसे बड़े शॉट्स की उम्मीद जताई गई। वहीं, संजू सैमसन से एक बार फिर शानदार पारी की आस है। कुछ फैंस ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी। देखिए, मैच से पहले क्या बोले क्रिकेट प्रेमी।