Gold-Silver Price: चांदी ऑलटाइम हाई से ₹2 लाख सस्ती, सोना भी लुढ़का! दिवाली पर खरीदें या रुकें?

Share this Video

दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! दोनों की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। IBJA के मुताबिक, सोमवार 2 नवंबर को 24 कैरेट सोना 2,530 रुपये गिरकर 1 लाख 38 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 1,372 रुपये सस्ती होकर 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति किलो रह गई। अक्टूबर में सोना 8,084 रुपये और चांदी 39,485 रुपये सस्ती हुई। चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 2 लाख 6 हजार रुपये, जबकि सोना लगभग 38 हजार रुपये नीचे आ चुका है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि क्या धनतेरस-दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदना सही रहेगा या फिर अभी और इंतजार करें। इसको लेकर एक्सपर्ट्स की सलाह है कि निवेशक एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय किश्तों में खरीदारी करें और लंबी अवधि का नजरिया रखें।

Related Video