
'घुसपैठिए भगाओ, देश बचाओ' Suvendu Adhikari ने Rahul Gandhi-Mamata Banerjee को चुन-चुनकर धोया!
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। कोलकाता में लोकतंत्र बचाओ रैली के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। रैली का संदेश बताते हुए उन्होंने कहा, 'घुसपैठिए भगाओ, देश बचाओ।' ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल पर सुवेंदु ने कहा कि यह उनसे पूछने की बात है, लेकिन जनता ने TMC का नाम और निशान खत्म कर दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी और CPI(M) के बीच कथित नजदीकी को लेकर भी सवाल उठाए। सुवेंदु ने दोनों दलों पर भारत, विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के माता-पिता को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल भारतीय सांस्कृतिक भाषा नहीं है। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को अपने वार्ड से चुनाव जीतकर दिखाने की चुनौती भी दी। उनके इन बयानों के बाद बंगाल की सियासत में राजनीतिक टकराव और तेज होने के संकेत हैं।