Gwalior Mobile Blast Viral Video: जहां मासूमों का चल रहा था इलाज, वहीं हुआ धमाका!

Share this Video

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार दोपहर एक चाइल्ड क्लिनिक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज का मोबाइल अचानक फट गया। मोबाइल फटते ही आग लग गई और क्लिनिक में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह मोबाइल फटा, वहां कई नवजात बच्चे मौजूद थे और अस्पताल में आग बुझाने के लिए एक भी अग्निशामक यंत्र नहीं था।

Related Video