Punjab Election 2027: 3 नेताओं ने क्यों छोड़ी AAP? BJP में शामिल होकर बताया मान-केजरीवाल का काला सच!

Share this Video

पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के तीन बागी नेताओं ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इनमें दो विधायक और एक पूर्व कैबिनेट मंत्री शामिल बताए गए हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद इन नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर निशाना साधा। एक पूर्व AAP नेता ने आरोप लगाया कि जिस पार्टी की शुरुआत स्वराज और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से हुई थी, उसे केजरीवाल और भगवंत मान ने खत्म कर दिया है। उन्होंने पंजाब में शिक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, गैंगस्टरवाद, नशे और बेरोजगारी को लेकर भी राज्य सरकार पर सवाल उठाए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में डबल इंजन सरकार बनने की उम्मीद जताई। बीजेपी नेताओं ने इस घटनाक्रम को पार्टी के बढ़ते जनाधार से जोड़ते हुए दावा किया कि पंजाब में नशे और बदहाल व्यवस्था के खिलाफ जनता में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि तीन नेताओं के शामिल होने के बाद पार्टी का कुनबा और बढ़ेगा। ऐसे में सवाल है कि क्या AAP से नेताओं की यह बगावत पंजाब की सियासत में नए समीकरण बनाएगी?

Related Video