Bihar News: 'मुझे बेटी से मिला दो' पूजा सिंह ने पति SP Bhanu Pratap Singh को लेकर क्या कहा?

Share this Video

बिहार के खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह के बीच चल रहा विवाद अब पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया है। पटना में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बाद पूजा सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो पति से मिलने दिया गया और न ही अपनी बेटी से। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर भी पति का साथ देने का आरोप लगाया। बातचीत के बाद पूजा सिंह भावुक हो गईं और बिहार की जनता से अपनी बेटी से मिलवाने की अपील की। वहीं, उनके साथ पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के आश्वासन के बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय बुलाया गया था। वहां एडीजीपी केएस अनुपम, एसपी भानु प्रताप सिंह और एक महिला आईपीएस अधिकारी मौजूद थीं। उनके मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे की बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान उन्हें पूजा सिंह और अपनी हत्या की साजिश का अंदेशा हुआ। साथ ही पूजा की मानसिक और शारीरिक स्थिति को लेकर चिंता जताई और अधिकारियों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। हालांकि, ये सभी आरोप संबंधित पक्षों के दावे हैं।

Related Video