
Abu Azmi on India Bloc Rally: 'अमित शाह चुल्लू भर पानी में डूब मरो', 'ऐसी भीड़ कभी नहीं देखी'
मुंबई में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कई राजनीतिक और विवादित मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान रैली को बीजेपी की ओर से फ्लॉप शो बताए जाने पर उन्होंने पलटवार किया और दावा किया कि यह दिल्ली की बड़ी रैलियों में से एक थी। आजम खान की गिरफ्तारी पर अबू आजमी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब भी उन्हें जमानत मिलती है, उनके खिलाफ नया मामला सामने आ जाता है। वहीं, दिया मिर्जा के प्रदूषण संबंधी वीडियो को BMC के सोशल मीडिया हैंडल से हटाए जाने पर उन्होंने इसे दादागिरी बताया और जांच की बात कही। अबू आजमी ने अमित शाह के 1984 सिख दंगों वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और 2002 गुजरात दंगों का जिक्र किया। इस बातचीत में मौलाना जरजिस अंसारी के बयान, महाराष्ट्र की राजनीति और अजित पवार गुट के घटनाक्रम पर भी उन्होंने अपनी राय रखी।