Bageshwar Dham: राम-कृष्ण को लेकर क्या बोल गए धीरेंद्र शास्त्री? अब हाथ जोड़कर मांगी माफी!

Share this Video

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए एक बयान पर विवाद बढ़ने के बाद बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी सफाई दी है। केन्या के नैरोबी में उन्होंने कहा कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया और उनका इरादा भगवान राम और भगवान कृष्ण के बीच कोई भेद पैदा करना नहीं था। धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक, उन्होंने एक संत के प्रचलित पद और भक्ति भाव के संदर्भ में यह बात कही थी, लेकिन लोगों ने पूरी वीडियो देखने के बजाय उसका एक हिस्सा देखकर उन्हें कृष्ण विरोधी घोषित कर दिया। उन्होंने खुद को भगवान श्रीकृष्ण और ब्रज का भक्त बताते हुए कहा कि वे कृष्ण जन्मभूमि के लिए भी आवाज उठाते रहे हैं। शास्त्री ने यह भी कहा कि अगर उनकी बात से किसी की भावना आहत हुई है तो वे विनम्रता से क्षमा मांगते हैं। उन्होंने दोहराया कि भगवान राम और कृष्ण एक ही हैं, उनमें कोई अंतर नहीं है।

Related Video