Vote Chori: '13 करोड़ वोट चोरी हुए तो सड़कें भर जातीं!' राहुल गांधी पर संबित पात्रा का बड़ा हमला

Share this Video

SIR और वोट चोरी के आरोपों पर BJP सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा पलटवार किया है। वाराणसी में उन्होंने कहा कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है। उनके मुताबिक, कांग्रेस के शासनकाल में भी 10 बार SIR हो चुका है, जबकि मौजूदा सरकार के दौरान दो बार यह प्रक्रिया हुई है। राहुल गांधी के 13 करोड़ वोट चोरी होने के दावे पर भी संबित पात्रा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में इतने बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई होती, तो देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिलते। क्या SIR पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दे पाए संबित पात्रा? देखिए उनका पूरा बयान। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।

Related Video