
Florida Plane Crash: सड़क पर बना विशाल गड्ढा, चारों तरफ आग और मलबा-भयावह तस्वीर
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। रविवार को नौ लोगों को लेकर जा रहा Learjet 60 विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल के वीडियो में सड़क पर बना बड़ा गड्ढा, जलता हुआ मलबा और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस ने हादसे को बेहद विनाशकारी बताया। उनके मुताबिक, विमान मिसाइल की तरह नीचे गिरता दिखाई दिया और उसका मलबा काफी दूर तक फैल गया। FAA और NTSB हादसे की जांच कर रहे हैं।