
Nita Ambani Anant Ashray: 5000 अनाथ बच्चों की बदलेगी जिंदगी! रिलायंस की अनूठी पहल
रिलायंस फाउंडेशन अनाथ, बुजुर्ग और दिव्यांग जनों के लिए 100 एकड़ में आवासीय परिसर बनाने जा रहा है। रविवार 1 नवंबर को रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपने जन्मदिन पर इसका ऐलान किया। परिसर का नाम 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' है, जिसमें 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को अपना घर मिलेगा। रविवार को खुद नीता अंबानी ने अपने हाथों से नारियल फोड़कर इस परिसर का भूमिपूजन किया। मुंबई के नजदीक कर्जत में करीब 100 एकड़ में बनने वाले इस परिसर में में 5,000 से अधिक अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को घर-परिवार जैसा माहौल और देखभाल मिलेगी। भूमिपूजन में ईशा अंबानी भी शामिल हुईं। रिलायंस फाउंडेशन की यह गैर-लाभकारी पहल है। आवश्यक मंजूरी मिलने के साथ चरणबद्ध तरीके से इस परिसर को विकसित किया जाएगा।