KAPIL KHADIWALA vs INDORE POLICE: शूटिंग परमिशन पर बवाल! अभिनेता के आरोपों पर DCP का जवाब

Share this Video

मध्य प्रदेश के इंदौर में वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान पुलिस और फिल्म यूनिट के बीच विवाद सामने आया है। अभिनेता कपिल खड़िवाला ने आरोप लगाया कि शूटिंग की अनुमति होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी टीम के साथ बदसलूकी की और क्रू मेंबर से रिश्वत मांगी। कपिल का दावा है कि उन्हें थाने में साढ़े तीन घंटे तक बैठाकर परेशान किया गया। विवाद के बाद फिल्म यूनिट ने शूटिंग रद्द कर मुंबई लौटने का फैसला किया। वहीं, इंदौर पुलिस के DCP जोन-2 अमन सिंह राठौर ने इन आरोपों पर अलग पक्ष रखा है। पुलिस का कहना है कि शूटिंग की अनुमति रात 11 बजे तक थी, लेकिन टीम इसके बाद भी शूटिंग कर रही थी। DCP के मुताबिक, रिश्वत मांगने के आरोपों पर टीम के सदस्यों के बयान लिए जाएंगे और सबूत मांगे गए हैं। अब सवाल है कि इस विवाद में सच्चाई क्या है?

Related Video