Abhijeet Dipke News: Gen Z को किसे वोट देना चाहिए? अभिजीत दीपके ने बताया उस पार्टी का नाम!

Share this Video

संविधान दिवस से पहले महाराष्ट्र के नागपुर में संविधान और लोकतंत्र को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अभिजीत दीपके और आशुतोष रंका ने युवाओं, संविधान के अधिकारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा की भूमिका पर अपनी बात रखी। अभिजीत दीपके ने कहा कि Gen Z को उसी राजनीतिक दल का समर्थन करना चाहिए जो बेहतर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएं और सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने का काम करे। वहीं, सौरभ दास के लंदन दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय के स्पष्टीकरण पर सवाल उठाए गए। नागपुर में 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर संविधान चौक पर कार्यक्रम आयोजित करने की अपील भी की गई है, जिसमें अभिनेता प्रकाश राज के शामिल होने की बात कही गई। इसके अलावा मेटा पर सरकार से सवाल करने वालों की पोस्ट और अकाउंट हटाने के आरोप लगाए गए। देखिए संविधान दिवस से पहले नागपुर से आई ये बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं।

Related Video